पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नैनवां में हडूडा देखने को छताें-बाजाराें में भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नैनवां. हडूडा में प्रदर्शन करते बाराती व बीच में मौजूद पुलिस जाब्ता, ताकि कोई घटना नहीं हो।

नैनवां. सदर बाजार के मध्य में झंडे की गली पर धुलंडी पर एक सदी से चला आ रहे लोकानुरंजन हडूडा का आयोजन हुआ। इसमें बैंडबाजों पर बज रही बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है-की धुन के साथ आधे घंटे प्रदर्शनों का दौर चला। इसको देखने वाले लोटपोट हो गए।

हडूडे को देखने वाले लोगों से दुकानों की छतें, छज्जे व चबूतरियां अटी हुई थी। मंगलवार दोपहर तक लोगों ने रंग गुलाल से जमकर होली खेली। इसके बाद शाम को नहा धोकर आयोजन में शामिल हुए। शुरुआत में ही फेंकी गई आतिशबाजी की चपेट में आने से तीन जने जख्मी हो गए। इस पर दोनों पक्षों की अोर से आतिशबाजी एक दूसरे की तरफ नहीं फेंकने के लिए समझाइश कर दी। इसके बाद आधे घंटे प्रदर्शनों का दाैर चला। आयोजन में शहरवासी दो पक्षों नायक-नायिका के पाले में बंट जाते हैं। मुख्य बाजार मे मध्य झंडे की गली पर हडूडे का आयोजन होता है। झंडे की गली के उत्तर दिशा का हिस्सा नायक पक्ष मालदेव एवं दक्षिण दिशा का हिस्सा नायिका पक्ष मालदेवणी का होता है। शाम 5.30 बजे नायक मालदेव की बारात बैंडबाजों-आतिशबाजी के साथ मालदेव चौक से रवाना हुई। नायिका मालदेवणी की बारात लोहड़ी चोहटी से रवाना हुई, जो दोनों बारातें झंडे के गली पर पहुंची। दोनों बारातों में बराती फूले-पताशे लुटाते अश्लील गीत गाते-नाचते, अपने-अपने दूल्हे का उत्साह बढ़ाते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। नायक मालदेव का दूल्हा ऊंट पर सवार था। दोनों बारात के झंडे की गली पहुंचते ही हडूडा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के दूल्हों व बारातियों ने एक-दूसरे की तरफ अश्लील इशारा करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डीएसपी जेपी यादव, सीआई अभिषेक पारीक, कार्यवाहक एसएचओ खेमराज मीना नायब तहसीलदार राधेश्याम नागर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...