- Hindi News
- National
- Dablana News Rajasthan News Declaration Of Not Giving The Admit Card To The 10th Student
10वीं की छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं देने का अाराेप
दीपिका मीणा।
कापरेन. कस्बे के एक निजी स्कूल के संचालक ने अभिभावक द्वारा बकाया फीस का भुगतान नहीं करने पर छात्रा को प्रवेश पत्र ही नहीं दिया। इसके चलते वह दसवीं कक्षा की परीक्षा देने से चूक गई, जबकि दो विषयों के पेपर हो गए हैं।
छात्रा दीपिका मीणा के भाई देवराज मीणा व राष्ट्रीय मीणा छात्र महासभा कापरेन ब्लॉक अध्यक्ष भैरुप्रकाश मीणा ने अाराेप लगाया कि स्कूल संचालक को एक महीने बाद बकाया फीस देने का निवेदन किया गया। दूसरे लोगों ने भी छात्रा के शैक्षणिक भविष्य का हवाला देकर प्रवेश पत्र देने व परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के लिए कहा, लेकिन संस्थाप्रधान ने किसी की बात नहीं मानी। आखिर छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गई। उधर, संस्थाप्रधान कुंजबिहारी मीणा ने बताया कि 4 महीने से भुगतान के लिए कहा जा रहा था। अंतिम समय तक भी पैसा जमा नहीं किए उल्टा नेतागिरी की। बाद में एेन मौके तक भी छात्रा का इंतजार किया, लेकिन उस दिन 9 बजे तक कोई नहीं आया।