देईखेड़ा: साइकिल यात्रियों का किया स्वागत
देईखेड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अाेर से निरोगी राजस्थान योजना के उद्देश्य को पूरा कराने के लिए राजस्थान में साइकिल यात्रियों का 13 सदस्यों का एक जत्था सथूर पंचायत पर पहुंचा, जहां पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भ्रमण दल में राजस्थान राज्य संयुक्त सचिव वन विभाग जयपुर केसी मीणा ने कहा कि जयपुर, कोटा सहित छह शहरों का सात दिन में करीब 1300 घंटे का सफर तय करना है। लोगों को निरोगी रहने के लिए आम जन को साइकिल का उपयोग करना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे। सथूर सरपंच, पूर्व सरपंच रामावतार मीणा, देईखेड़ा सरपंच राजकुमार मीणा, केपाटन सरपंच संघ अध्यक्ष बद्रीलाल मीणा, इंद्रगढ़ ब्लांक कांग्रेस महामंत्री अशोक मीणा, पूर्व मंडी चेयरमैन अशोककुमार शामिल रहे।