प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
बूंदी. एनपीअार, सीएए, एनआरसी, ईवीएम एवं अजा, जजा के आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से एसडीएम के नाम राष्ट्रपति को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें लिखा कि भारत में एनपीआर, सीएए, एनआरसी के विरोध में जनमानस में आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा, डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, अजा के आयोजन के तहसील संयोजक प्रेमनारायण मेहरा, अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद बैरवा, बैरवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कालूलाल बैरवा, पंचायत समिति सदस्य प्रेमशंकर बैरवा, बामसेफ सदस्य जगनमोहन मौजूद रहे।