पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakheri News Rajasthan News Difficulty In Moving Due To Damaged Culvert Road

पुलिया-सड़क क्षतिग्रस्त होने से आने-जाने में परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केशवरायपाटन. पीलिया का खाळ की जर्जर पुलिया।

केशवरायपाटन. समदपुरिया-बीरज-जलोदा में मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीरज, नोताड़ा और जलोदा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को भेजे ज्ञापन में लिखा कि समदपुरिया के पास पीलिया खाळ की अतिवृष्टि में जर्जर हुई पुलिया का निर्माण नहीं कराने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया पर कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीरज माताजी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को भी जर्जर पुलिया पर निकलने में परेशानी हो रही है। जलोदा के रामावतार मीणा, सोनू नागर ने कहा कि मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से शव को ले जाने में भी परेशानी आ रही है। इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हो रहा है।
खबरें और भी हैं...