पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Disruption In Color The Laborer Died Due To Current While Taking Bath Family Members Jammed With The Dead Body

रंग में भंग...नहाते समय करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने शव के साथ लगाया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की खुशियां तब मातम में बदल गई, जब छत्रपुरा रोड पर कुंभा स्टेडियम के पास टपरी में रहने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।

मजदूर बल्लू खां मध्यप्रदेश के चंदेरी-अशोकनगर का निवासी था। 10 साल से प|ी शकीना के साथ शहर में पन्नी बीनने का काम करता था। शकीना उसकी दूसरी प|ी है। मजदूर परिवार के साथ होली खेलने के बाद नहा रहा था। टपरी के पास बिजली पोल के सपोर्टिंग वायर में करंट लगने से वह बेसुध हो गया, मजदूर की प|ी व साथी परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सदर पुलिस भी अा गई। जैसे ही शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में ले जाने लगा, प|ी व मजदूरों ने मना कर दिया। प|ी का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाएगी तो ससुराल वाले उस पर हत्या का शक करेंगे। इस बात पर विरोध शुरू कर दिया।

इधर, पुलिस का कहना था कि मृतक दूसरे राज्य का निवासी है, करंट से मौत हुई है, ऐसे में कल को कोई जांच भी आ सकती है, पोस्टमार्टम जरूरी है, तभी शव को सुपुर्दगी दी जाएगी। पुलिस जबरन शव मोर्चरी में ले जाने लगी तो ये लोग आड़े फिर गए। पुलिस ने समझाया, पर नहीं माने तो यह कहकर कि एंबुलेंस आए, तब तक शव मुर्दाघर में रखा देते हैं, पुलिस मोर्चरी में शव रखवाकर जैसे ही ताला बंद करने लगी तो फिर ये लोग गेट पर झूम गए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकालकर चैनल गेट बंद करने का प्रयास किया तो पुलिस को मारने के लिए उन्हाेंने पत्थर-ईंट उठा लिए और विरोध जताने लगे। इस बीच पोस्टमार्टम कर दिया गया। जब लोगों काे पता चला तो वे मुआवजे की मांग करने लगे। जैसे-तैसे वे तीन पहिये वाले ठेले में शव रखकर कुंभा स्टेडियम ले गए, जहां शव के साथ ठेला छत्रपुरा रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर पत्थर-झाड़ रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर एसडीएम कमलकुमार मीणा, डीएसपी, सदर पुलिस पहुंची। एसडीएम ने डिस्काॅम से क्लेम दिलाने का भरोसा दिलाया। बड़ी मुश्किल से ये लोग माने, पर प|ी का कहना था कि शव एमपी ले जाने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। इस पर एसडीएम ने नगरपरिषद के खर्च पर दफनाने का आश्वासन दिया। मंगलवार रात 8 बजे नगरपरिषद के कर्मचारी पहुंचे। सफाई निरीक्षक राजकुमार सांगेला ने बताया कि शव रात को ही मुस्लिम समाज को सौंप दिया गया। समाजजनाें ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।

बिजली कर्मचारियों को भी झेलना पड़ा विरोध

40 वर्षीय बल्लू खां करीब 10 साल से बूंदी में प|ी के साथ पन्नियां-कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। कुंभा स्टेडियम की दीवार के पास टपरी में उसके अलावा और भी कई परिवार रहते हैं। टपरी बिजली ट्रांसफार्मर के पास बनी हुई है। पास ही पोल का सपोर्टिंग वायर है। हादसे के बाद बिजली अधिकारी भी वहां पहुंचे। बिजली कर्मचारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

मृतक राकेश

इधर, खेत में भेजा था बेटा, हाेली पर कफन में लिपटा शव घर पहुंचा

नैनवां. करीबी मानपुरा गांव में सोमवार सुबह खेत में मिर्ची की फसल में कीटनाशक छिड़कते समय तबीयत बिगड़ने के बाद राकेश धाकड़ (18) पुत्र भंवरलाल की मौत हो गई। इसके कारण होली की खुशियां मातम में बदल गई। मानपुरा गांव में जब जवान बेटे का शव कफन में लिपटा घर पहुंचा तो परिजनों की चीत्कार से सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणाें का कलेजा भी कांप उठा और परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल परिजनों को संभाला। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। नैनवां थाने के एएसआई खेमराज मीणा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कजोड़ ने रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई राकेश धाकड़ सोमवार सुबह खेत पर मिर्च की फसल में कीटनाशक छिड़कने खेत पर गया था। दवाई छिड़क कर वापस घर आया और बताया कि उसका जीव घबरा रहा है। इस पर उसको लेकर नैनवां अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसको जिला अस्पताल रैफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।

बूंदी. छतरपुरा राेड पर झाड़ व पत्थर डालकर जाम लगाया और प्रदर्शन करते परिजन-ग्रामीण।

इस स्थान पर युवक के नहाते समय सपोर्टिंग वायर में करंट आया।
खबरें और भी हैं...