नैनवां में खाद्य सामग्री के किट बांटे
नैनवां. शहर में होली की पूर्व संध्या पर 21 परिवारों को पुवां-पकौड़ी और पूडी बनाने के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गई। यह सामग्री उम्मेदमल ओसवाल, पारसमल ओसवाल, पूर्व पालिका चेयरमैन पुखराज ओसवाल की ओर से वितरित की। डाॅ. बीएल साहू, विनोद साहू मौजूद रहे।
सुवांसा. सुबह से ही गांव के बड़े-बुजुर्ग व बच्चे टोलियां बनाकर एक-दूसरे पर गुलाल लगाते दिखे। लक्ष्मीनाथ मंदिर व मुरलीमनोहर मंदिर में भी भगवन के साथ ग्रामीणों ने फूलों की होली खेली। शाम को भगवान लक्ष्मीनाथ व मुरलीमनोहरजी का देवविमान निकाला, जो गांव के मुख्य मार्गो में होकर तालाब की पाल पर हनुमान मंदिर पहुंचा। जहां पर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
जयस्थल. कस्बे सहित क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक-दूसरे के मुंह पर गुलाल लगाए गए। घरों में पकवान बनाए गए।