मीना समाज का जिला स्तरीय सम्मान समारोह
नैनवां. बूंदा आदिवासी मीना समाज संस्था, अखिल भारतीय आदिवासी मीना समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यकारिणी की ओर से रविवार को मीना समाज के पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह लीलदा में किया जाएगा। आदिवासी मीना समाज संस्था बूंदा प्रमुख चौथमल मीना ने बताया कि लीलदा में होेने वाले जिला सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित पंच, सरपंच अाैर भामाशाह का सम्मान किया जाएगा।