पेंशनर समाज का जिला अधिवेशन 15 को
बूंदी. राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा की बैठक न्यू कॉलोनी स्थित पेंशनर भवन में हुई। इसमें वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह की तैयारियों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम दुबे ने बताया कि 15 मार्च को जैतसागर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में होने वाले वार्षिक अधिवेशन में 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठजनों, आजीवन सदस्यों, प्रत्येक उप शाखाओं से 10 पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खुला अधिवेशन होगा, जिसमें सदस्य अपनी समस्याएं बताएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष चतुर्भुज महावर, महामंत्री रामेश्वर मीणा, संगठन मंत्री गोपाल अजमेरा, रविशंकर गौतम, श्यामबिहारी शर्मा, चंद्रमोहन मेवाडा, विट्ठल सनाढ्य, सुंदर शर्मा, रामस्वरूप मौजूद रहे।