पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dai News Rajasthan News Diwan Decorated In An Open Pandal On Hola Mahalla Gurmat Samagam

होला महल्ला गुरमत समागम पर खुले पांडाल में सजाया दीवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. होला महल्ला गुरमत समागम के तहत रविवार को बालचंदपाड़ा स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण श्रीहेमकुंटवासी दरबार में कार्यक्रम हुए। 17 फरवरी से चले आ रहे लड़ीवार श्रीअखंड पाठ साहिब और 108 श्रीसुखमनी पाठ साहिब की सुबह 10 बजे समाप्ति की गई। इसके बाद दरबार साहिब के खुले पांडाल में दीवान सजाया गया।

रागी जत्था भाई मंजीतसिंह हेमकुंटवासी वालों ने होली कीनी संत सेव रंग लागा अति लाल देव के शबदगान से दीवान की शुरुआत की। रागी जत्था भाई चरनजीतसिंह ने वाहेगुरु सिमरन गुरुमंत्र से सारी संगत को मंत्रमुग्ध किया। कथावाचक भाई नछत्तरसिंह ने कथा के जरिए होला महल्ला को विस्तार से प्रस्तुत किया। रागी जत्था भाई बलप्रीतसिंह ने शबद गायन किया। रागी जत्था भाई बक्शीशसिंह बंदाजी ने अपने अद्भूत वाद्य यंत्रों के जरिए कीर्तन के माध्यम से सारी संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा प्रधान कविनसिंह ने किया। दीवान सजावट प्रदीपसिंह ने की। गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। लंगर की सेवा सन्नीसिंह, निर्मलसिंह, सुनील, अशोक कश्यप, नरेश छोड़ा, राजकुमार खतूरिया, प्रेम छोड़ा, महेश मीणा, शेंकी, सुमित सुखीजा, प्रवीण कालरा, सतीश ने की। जोड़ाघर की सेवा अमर, नरेंद्र साहनी, भारती बिलोची ने की। स्टेज संचालन कृपालसिंह द्वारा किया गया।

आज निकलेगा शहर में नगर कीर्तन: गुरुद्वारा संस्थापक राजकुमार बिलोची ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा श्रीलंगर साहिब से नगर कीर्तन शुरू होगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ बालचंदपाड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचेंगा। शाम 4 बजे दरबार साहिब के खुले पांडाल में दीवान सजाया जाएगा। रात 11 बजे से रेन सबाई कीर्तन होगा। सुबह 8 बजे से गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
खबरें और भी हैं...