कोरोना से बचने के लिए करें योग: स्वामी जयदेव
बूंदी. शहर के कुंभा स्टेडियम के सामने स्थित होटल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति इकाई, बूंदी की ओर से निशुल्क योग शिविर जारी है। शिविर के दूसरे दिन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए बाबा रामदेव के शिष्य स्वामी जयदेव की ओर से योग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने थाइराइड डायबिटीज, हार्ट, बीपी, दमा, अस्थमा, एलर्जी से बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए पिलाए जाने वाले काढ़े के बारे में भी बताया। इस मौके पर 15 लोगों को एक्यूप्रेशर के माध्यम से इलाज किया। स्वामी जयदेव ने बताया कि योग हमें स्वास्थ्य लाभ ही नहीं देता बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में योग्य बनाता है। संगठन के आदित्य भंडारी ने रविवार को शिविर के अंतिम दिन योग से मोटापा कम करने, आयुर्वेद व एक्यूप्रेशर चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी। शिविर में समिति के जिला संयोजक हेमालाल मेघवंशी, राधेश्याम, उर्मिला शर्मा, शकुंतला भंडारी, भगवान आसावा, अभयदेव शर्मा, अनुराग शर्मा, सुरेश चांदवानी, सत्यनारायण माहेश्वरी, भगवान बिरला सहित काफी लोगों ने योग से आरोग्य लाभ प्राप्त किया।