- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Document Compilation Camp In The Affected Patwar Divisions From Tomorrow
खराबा प्रभावित पटवार मंडलों में दस्तावेज संकलन शिविर कल से
फसल खरीफ वर्ष 2019-20 में खराबा प्रभावित पटवार मंडलों में 14 से 16 मार्च को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दस्तावेज संकलन शिविर लगाए जाएंगे।
बंूदी तहसीलदार भारतसिंह राठौड़ ने बताया कि खराबा प्रभावित पटवार मंडल हट्टीपुरा, रिहाणा, रायथल, खेरूणा, रामनगर, नीम का खेड़ा, गुढ़ानाथावतान, अंथड़ा, मंगाल, ऐबरा, नयागांव, खटकड़, भैरुपुरा ओझा, उलेड़ा, बंबोरी, आमली, भैरुपुरा बरड़, जावरा, अखेड़, ख्यावदा व अजेता से संबंधित गांवों के किसानों के दस्तावेज संकलन के लिए 14, 15 व 16 मार्च को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दस्तावेज संकलन शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पटवार मंडल के गांवों से संबंधित किसान अपने-अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर की छाया प्रतियां संबंधित पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक को उपलब्ध करवा सकेंगे।