पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dabi News Rajasthan News Dumper Jcb Loader Seized On Illegal Mining In Forest Land

वनभूमि में अवैध खनन पर डंपर, जेसीबी-लोडर जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इधर, अवैध बजरी ले जा रहे 2 डंपर व एक ट्रैक्टर जब्त

हिंडौली. नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते 2 डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि टोल प्लाजा की तरफ से 2 अवैध बजरी से भरे डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी, जिन्हें जब्त किया गया। वहीं खनन विभाग ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर जब्त वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध बजरी पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दोनों डंपर और एक ट्रैक्टर के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डाबी। अवैध खनन करते लोडर व डंपर जब्त।

डाबी| वन भूमि में अलग-अलग जगह अवैध खनन करने पर वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से दो लोडर, एक डंपर व जेसीबी मशीन जब्त किए गए। इनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बड़फु गांव में अवैध खनन करते हुए पुलिस के सहयोग से डंपर व लोडर जब्त किया। वहीं, शुक्रवार रात को करौंदी के पास अवैध खनन करते जेसीबी लोडर को जब्त कर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसमें बड़फु निवासी गोपाल बंजारा पुत्र मनसा बंजारा व डाबी निवासी मुकेश भील पुत्र फूलचंद भील को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।

ट्रेलर जब्त, चालक को जेल

डाबी. पुलिस ने शुक्रवार रात को अवैध बजरी परिवहन करते ट्रेलर को फोरलेन से कोटा की तरफ जाते हुए जब्त किया। साथ ही चालक भंवरलाल पुत्र रंगलाल मीणा निवासी गुढ़ागोकुलपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाप्रभारी संपत सिंह ने दी।
खबरें और भी हैं...