पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nanwan News Rajasthan News Electricity Connection Of Nanwan Tehsil Office Cut In Naan Payment

नाॅन पेमेंट में नैनवां तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिस्काॅम के नैनवां तहसील कार्यालय अाैर कुछ सरकारी विभागों पर बिजली उपभोग के 1 करोड़ 63 लाख रुपए बकाया है। इनमें से तहसील कार्यालय का शुक्रवार सुबह बिजली का कनेक्शन काट दिया। स्थानीय तहसील कार्यालय पर बिजली उपभोग के 11 लाख रुपए बाकी चल रहे हैं।

बार-बार नाेटिस देने के बाद भी बिल अदा नहीं किया जा रहा। कनेक्शन काटने के बाद तहसीलदार ने डिस्काॅम प्रशासन से बिल जमा कराने के लिए 25 मार्च तक की मोहलत मांगी, जिसके बाद वापस कनेक्शन जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी। इधर, दूसरे सरकारी विभागों के बिजली के बकाया बिलों को जमा करवाने के लिए 15 मार्च तक की मोहलत दी है। डिस्काॅम प्रशासन के मुताबिक केवल तहसील कार्यालय काे बिल जमा कराने के लिए तहसीलदार के आग्रह पर 25 मार्च तक की मोहलत दी गई है।

डिस्कॉन कर्मियों ने थानाें-अस्पतालाें काे कल तक की माेहलत दी

स्थानीय डीएसपी कार्यालय का भी बिल बकाया है। इस दफ्तर के अलावा नैनवां अाैर देई पुलिस थाने पर 5 लाख रुपए बकाया हैं। नैनवां ब्लाॅक के अस्पतालों पर 3.50 लाख रुपए बाकी हैं। बकाया वसूली के लिए पूर्व में नोटिस दिया था। इनको 15 मार्च तक बकाया बिलों की राशि जमा कराने की अंतिम मोहलत दी गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बामनगांव, दुगारी, कोलाहेड़ा, रजलावता, गुढ़ासदावर्तिया, भजनेरी, सुवानिया सहित 9 पंचायतों पर 25 लाख रुपए बकाया हैं। बकाया राशि जमा कराने के लिए बीडीओ ने 16 मार्च को इन पंचायतों के सरपंचों के साथ बैठक कर बिल जमा करवाने का भरोसा दिया है।

जलदाय-नगरपालिका की बेपरवाही

डिस्काॅम एईएन श्रीमोर मीणा ने बताया कि सरकारी दफ्तराें पर सबसे ज्यादा बकाया चल रहे हैं। इनके अधिकारियाें काे बार-बार कहा जा रहा है। नगर पालिका पर 40 लाख रुपए बकाया हैं। जलदाय विभाग पर 65 लाख रुपए पेंडिंग हैं। बीएसएनएल पर 8 लाख अाैर ब्लाॅक के सरकारी स्कूलों पर 6 लाख रुपए बाकी चल रहे हैं।

डिस्कॉम का तालाबगांव में शिविर आज

हिंडौली. डिस्कॉम द्वारा शनिवार को तालाबगांव में शिविर लगाकर बकायादारों की राशि जमा की जाएगी। सहायक अभियंता राजेंद्रसिंह अाैर जेईएन प्रतीक शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को तालाबगांव में सभी बिजली कनेक्शन संबंधित शिकायताें का शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...