पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Festival Of Colors Celebrated In The Countryside Also

देहात में भी मनाया रंगों का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नमाना. कस्बे में महिला-पुरुषों ने गुलाल से होली खेली। फूलों की होली खेली में परंपरागत राठौर समाज के लोग भाग लेते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। कार्यक्रम से जुड़े सत्यनारायण राठौर ने बताया कि राठौर समाज की एकता के लिए समाज से राशि एकत्रित करके यह कार्यक्रम किया जाता है।


तालेड़ा. होलिका का पुतला।

तालेड़ा. कस्बे में युवाओं ने तेजाजी चौक में होली दहन किया। पूजा-अर्चना करके पूर्व सरपंच हेतराम चांदना ने होलिका दहन किया। वार्ड पंच शकील अंसारी, रितेश सुवालका, गोल्डी नारंग, सोनू जीनगर व सतीश शर्मा मौजूद रहे। उपखंड क्षेत्र में होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया। सभी समाजों के लोगों ने देवा लाइव में एकत्रित होकर एक-दूसरे को बधाई दी।

नमाना रोड. रामगंजबालाजी गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने होली का पावन पर्व मनाया। कथावाचक प्रेमनारायण महाराज के भजनों में लीन होकर नाच गाते पंडाल के बीच में ही एक-दूसरे काे तिलक लगाकर बधाई देखकर मनाया। कथा के पूरे समय श्रोताओं ने होली का आनंद लिया गया। बुधवार को हवन कुंड की बोली लगाई गई। गुरुवार को कथा का समापन होगा।
खबरें और भी हैं...