तालाबगांव में ई-मित्र संचालक के साथ मारपीट
बसोली. तालाबगांव ग्राम पंचायत भवन पर गुरुवार दोपहर ई-मित्र संचालक नरोत्तम सैनी ने ग्रामीण इदरीश मोहम्मद व गजलु खां के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने एवं कंप्यूटर कक्ष में कुर्सियां तोड़ने मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी हिंडौली पुलिस के नहीं अाने पर ग्रामीणों ने पंचायत के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी तहसीलदार व एसडीएम को दी गई। इसके बाद एसआई परमेश्वर जाब्ते के साथ अाए और लोगों से आपसी समझाइश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत के बाहर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसआई परमेश्वर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के आधार पर जाकर लोगों से समझाइश की। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।