हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
बूंदी. अंबेडकर कॉलोनी के गोलू महावर की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। गोलू के साथ 13 फरवरी को हादसा हुआ था और 6 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। गोलू के पिता राधेश्याम महावर ने एसपी को दिए ज्ञापन में लिखा है कि उंदालिया की डूंगरी का फरदीन गोलू को 13 फरवरी को सुबह 9.30 बजे घर से फैक्ट्री में काम करने के बहाने बुलाकर ले गया। 10 बजे फरदीन की मां ने उसके दोस्त की मार्फत बताया कि गोलू का एक्सीडेंट हो गया है, जबकि फरदीन के बताए तथ्यों के अनुसार एक्सीडेंट होना नहीं पाया गया है, वह अब तक स्पष्ट कुछ भी नहीं बता रहा। घटना, स्थान, संबंधित गाड़ी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्हें शक है कि यह हादसा नहीं हत्या है। इस संबंध में दर्ज केस की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।