ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर आतिशबाजी की
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने और राष्ट्रहित में लिए इस फैसले की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, महावीर बरमुंडा, जगदीश मीणा, ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र गहलोत, श्यामलाल रैगर, छीतरलाल सैनी, कैलाश सेन, लोकेश सैनी, राजकुमार नामा, कजोड़ सैनी, रामप्रसाद सुवालका मौजूद रहे।