पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News For One Month From Today There Will Be No Work In Pisces

अाज से एक माह तक मीन मलमास में नहीं होंगे मांगलिक कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार से अगले एक माह तक शादी समारोह नहीं हो सकेंगे। 14 मार्च से मांगलिक कार्यों पर भी रोक लगने से 13 अप्रैल तक शुभ और मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. शिवप्रकाश दाधीच ने बताया कि सूर्यग्रह 14 मार्च की दोपहर राशि बदलेगा। यह कुंभ राशि से मीन में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा।

मीन गुरुग्रह की राशि है। सूर्य इस राशि में गुरुग्रह की सेवा में रहेंगे। यह समय खरमास अथवा मीन मलमास कहलाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह के गुरु ग्रह की राशि मीन में रहने तक कोई शादी, नवगृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना, बालक का मुंडन संस्कार, मकान की नींव सरीखे कार्य वर्जित रहेंगे। अगले माह 13 अप्रैल को रात 8.21 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह-मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। इसके बाद एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे।

सूर्य का मीन में प्रवेश, 12 राशियों पर यह करेगा असर, कई जातकों को मिलेगा लाभ

मेष: खर्चों में बढ़ोतरी संभव। सूर्य द्वादश रहेगा। अांखाें से जुड़ी शिकायत हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृष-अब सूर्य एकादश हो जाएगा। आय में वृद्धि संभव। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन सूर्य दशम रहने से घर-परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।

कर्क-नवम सूर्य रहेगा। यह समय शुभ रहने के संकेत हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह-सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। अनजाना डर या मानसिक तनाव संभव। मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या-जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे संभव।

तुला-सूर्य षष्ठम रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक-सूर्य पंचम हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु-चतुर्थ सूर्य की वजह से लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर-तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने का योग है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ का योग है।

कुंभ-सूर्य की वजह से लाभ संभव। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों में परेशानी होगी।

मीन-सूर्य एक माह इसी राशि में रहेगा। प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ के योग है। रुकावटें दूर कर पाएंगे।

नवसंवत्सर-नवरात्र 25 मार्च से

शीतला पूजन अष्टमी सोमवार को किया जाएगा। नवसंवत्सर 25 मार्च से शुरू होगा। नवरात्र स्थापना भी 25 मार्च को होगी। नवरात्र का समापन 2 अप्रैल को होगा। नवरात्र इस बार 9 दिन रहेगी, इसमें तिथि की घटत-बढ़त नहीं होगी। इसके साथ ही देवी की आराधना प्रारंभ हो जाएगी।
खबरें और भी हैं...