पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News For The Third Time Locks Of Paan39s Cabin Near Miragat Police Checkpoint Were Broken Not A Single Clue

मीरागेट पुलिस चौकी के करीब पान की केबिन के तीसरी बार ताले टूटे, एक का भी सुराग नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. शहर के मीरागेट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पान की केबिन के ताले टूट गए। चोर ने डिब्बे में रखी 2000 रुपए की चिल्लर पर हाथ साफ कर दिया। चोर पास ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोर ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है, जिससे चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा।

सुबह लोगों ने केबिन के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना केबिन मालिक नैनवां रोड इंदिरा कॉलोनी निवासी पदमकुमार जैन को दी। जैन ने बताया कि केबिन के ताले तोड़कर डिब्बे में रखे करीब 2000 की चिल्लर चुराकर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर के पास सरिया नजर आ रहा है। चोरी की सूचना मीरागेट पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस ने मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। चोर दो जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। दोनों जगह फुटेज में मुंह पर रुमाल और कपड़ा बंधा नजर आ रहा है। फुटेज में चाेर रात 2:45 बजे करीब केबिन की तरफ आता हुआ नजर आ रहा है, जो पहले तो केबिन के सामने आकर सामने बनी प्याऊ की सीढ़ियों पर बैठ गया, दो-तीन मिनट तक इधर-उधर देखने के बाद सरिया लेकर केबिन की तरफ बढ़ गया। इसके बाद वह नजर नहीं आ रहा।

दो साल में तीसरी चोरी

पदमकुमार जैन ने बताया कि दो साल में चोरी की यह तीसरी वारदात है। दो बार पुलिस मौका मुआयना से आगे नहीं बढ़ सकी। मीरागेट बस स्टैंड पर आए दिन बसों के डीजल चोरी होता है, बस मालिक रिपोर्ट देते हैं पर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। 2 वर्ष पहले महावीर जयंती पर भी ताले तोड़कर केबिन से करीब 10 हजार रुपए का सामान चुरा लिया गया था।

चोरी के बाद ताला दिखाते दुकानदार।
खबरें और भी हैं...