पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dablana News Rajasthan News Four Trespassers Imprisoned For 3 3 Months Arrest Warrant Issued

चार अतिक्रमियों को 3-3 माह की जेल, गिरफ्तारी वारंट जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर फसल बुवाई करने के प्रकरण में नायब तहसीलदार रामसिंह मीणा ने शनिवार को चार अतिक्रमियों को तीन-तीन माह के सिविल कारावास की सजा से दंडित किया।

नायब तहसीलदार मीणा ने बताया कि धोवड़ा निवासी हेमराज अाैर महावीर बलाई ने खसरा नंबर 615, 622 रकबा छह बीघा गैर मुमकिन बर्डा पर अतिक्रमण कर रखा है। दोनों अतिक्रमियों पर 18 हजार 500 रुपए जुर्माना बकाया चल रहा है। इसी प्रकार धोवड़ा निवासी भंवरलाल माली ने खसरा नंबर 614 रकबा छह बीघा गैर मुमकिन बर्डा पर अतिक्रमण कर रखा है। 7 हजार 700 रुपए जुर्माना बकाया चल रहा है। इसी प्रकार आकोल्या निवासी भंवरलाल माली ने खसरा नं. 2196/2801-2195 रकबा साढ़े 3 बीघा के सिवायचक कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है और 6240 रुपए जुर्माना बकाया चल रहा है। चारों अतिक्रमियों को 3-3 माह के सिविल कारावास की सजा से दंडित करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

खबरें और भी हैं...