पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khanpura News Rajasthan News Ganga Of Religion Will Flow In Khanpur For Two Days Rishabh Jayanti Festival Rath Yatra From 16 Jain Devotees Will Come From All Over The Country

खानपुर में दो दिन बहेगी धर्म की गंगा, ऋषभ जयंती महोत्सव रथयात्रा 16 से, देशभर से आएंगे जैन श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान आदिनाथ जयंती पर आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में दो दिवसीय वार्षिक मेला ऋषभ जयंती महोत्सव रथयात्रा के रूप में 16-17 मार्च को होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अजय बाकलीवाल होंगे। मेले के अायाेजन में काेटा के लाेग ही मुख्य भूमिका में हैं। यहां दाे दिन तक काेटा से भी कई श्रद्धालु जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने पत्रकाराें काे बताया कि मेले का उदघाटन 16 मार्च को दोपहर 2 बजे राजेन्द्र गोधा जयपुर, पवन कुमार एवं सौरभ कुमार जबलपुर द्वारा किया जाएगा। ध्वजारोहण दिल्ली पुलिस के पूर्व डीजीपी एसके जैन करेंगे, अध्यक्षता गणेश राणा जयपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि राकेश जैन दिल्ली रहेंगे।

महामंत्री नरेश जैन वेद ने बताया कि दोपहर साढ़े 3 बजे से साधारण सभा की बैठक होगी। शाम सात बजे सामूहिक आरती व रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे। इसमें दिगम्बर जैन महिला महासमिति खानपुर द्वारा नाटक कचनेर की कथा का मंचन संजय भैया के निर्देशन में होगा। प्रीति जैन पार्टी जबलपुर भी कार्यक्रम में शामिल होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अध्यक्षता नीरज जैन गदिया सूरत वाले, दीप प्रज्जवलन राकेश सोना मुंबई एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन बेगमगंज, सिविल न्यायाधीश आशीष मीणा, दीपा गौतम एवं खानपुर सरपंच होंगे। एडवोकेट गोपाल जैन ने बताया कि 17 मार्च सुबह 7.30 बजे शांतिधारा होगी। इसके बाद खानपुर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बैंडबाजे, हाथी-घोड़े, पालकी शामिल होंगे। रथ पर आदिनाथ भगवान विराजमान रहेंगे। मुख्य अतिथि विनय जैन अहमदाबाद, अध्यक्षता योगेन्द्र खेड़का, अतिविशिष्ट अतिथि बच्चू सिंह, विशिष्ट अतिथि सुशील मोदी, पारस जैन, सुनील जैन, सिद्धार्थ सेठी, प्रमोद सिंघल, भंवर सिंह हाड़ा, कमलचन्द मीणा, कल्पेश भाई सूरत रहेंगे। चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र के महामंत्री नरेश जैन ने बताया कि शोभायात्रा के बाद आचार्य विद्यासागर पाण्डाल में शांतिधारा महा कलशाभिषेक होगा। मुख्य संयोजक इंजीनियर अजय बाकलीवाल, उपसंयोजक कैलाश जैन, दयाचन्द जैन, मनीष मोहिवाल, कमल सांवला, नरेन्द्र रुठियाई, अंकित गुना वालों को बनाया है। पत्रकार वार्ता में कार्याध्यक्ष इंजीनियर अजय बाकलीवाल, महामंत्री नरेश जैन वेद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट, पूर्व महामंत्री महावीर प्रसाद जैन अादि पदाधिकारियाें ने वहां बनने वाले अतिथि ग्रह के पाेस्टर का विमाेचन किया।

पंचकल्याणक के लिए आचार्य विद्यासागर से करेंगे निवेदन : हुकम जैन ने बताया कि चांदखेड़ी में आगामी महीनों में पंचकल्याणक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी 20 मार्च को इंदौर जाकर आचार्य विद्यासागर महाराज से चांदखेड़ी आगमन का निवेदन करेंगे। 164 प्रतिमाओं को विराजमान किया जाएगा।

हथकरघा सेंटर-गाेशाला संचालन की भी योजना

हुकम जैन काका ने बताया कि कमेटी की चांदखेड़ी में हरकरघा सेन्टर को बढ़ावा देने व गाेशाला संचालन की भी योजना है। गाेशाला के लिए मंदिर से 400 मीटर की दूरी पर जमीन खरीद ली है। आचार्य के आगमन के साथ ही यहां गाेशाला निर्माण, हरकरघा सेन्टर शुरू हो जाएगा। साथ ही जैन समाज की बेटियों को संस्कारित धार्मिक शिक्षा देने के लिए जबलपुर, इंदौर, डोंगरगढ़ की तर्ज पर कोटा में भी प्रतिभास्थली योजना शुरू की जाएगी।

क्षेत्र का पहला सीबीएसई स्कूल भी संचालित

संयाेजक अजय बाकलीवाल ने बताया कि चांदखेड़ी मंदिर के सतत विकास के साथ ही क्षेत्र की भी सूरत बदलती जा रही है। वर्तमान में कमेटी द्वारा सीबीएसई स्कूल भी संचालित किया जा रहा है। यह खानपुर क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई स्कूल है, इसमें बहुत कम फीस में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। पहले यहां सीबीएसई स्कूल नहीं होने से बच्चों को झालावाड़, बारां जाना पड़ता था। यहां पर 100 कमराें का पांच मंजिला अाधुनिक अतिथि ग्रह भी बनाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...