पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Gautam Brahmin Samaj Team Took Oath To Work In Public Interest

गौतम ब्राह्मण समाज की टीम ने ली जनहित में काम करने की शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राहाण महासभा की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह शनिवार को चितौड़ रोड स्थित गार्डन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा रहे, अध्यक्षता कुंजबिहारी गौतम कोटा ने की।

जिलाध्यक्ष रघु शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई। शर्मा ने शपथ दिलाते हुए नए सदस्यों से कहा कि वे सभी अपने दिए गए दायित्वों काे मन से पूरा करेंगे। समाजबंधुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। युवा शाखा अध्यक्ष पद पर सोनू गौतम को नियुक्त किया। मंच पर बृजमोहन बड़ौदिया, घनश्याम दुबे, अंबरीश व्यास, कालूलाल शर्मा, रवि गौतम, अमित शर्मा, लोकेश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। कार्यकारिणी की घोषणा- शपथ ग्रहण के बाद फागोत्सव मनाया गया। इसमें कोटा से आए कलाकारों ने झांकियां का मंचन किया। जिला प्रवक्ता कुलदीप गौतम, लोकेश शर्मा, मुकेश गौतम, हनुमान शर्मा, पारेश्वर शर्मा, महावीर शर्मा, अनिल शर्मा, ममता शर्मा, राजेश व्यास शामिल रहे। महामंत्री मनीष शर्मा ने सभी का अाभार व्यक्त किया।

बूंदी. अखिल भारतीय गुर्जर गौड ब्राहाण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि।

बूंदी. अखिल भारतीय गुर्जर गौड ब्राहाण महासभा के समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...