पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Government College Will Open In Hindauli Will Not Have To Go To Nainwa And Bundi

हिंडौली में खुलेगा सरकारी कॉलेज, नहीं जाना पड़ेगा नैनवां अाैर बूंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिंडौली. राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में हिंडाैली काे एक अाैर साैगात दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि हिंडौली क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय बच्चाें काे नैनवां या बूंदी नहीं जाना पड़ेगा। अब हिंडौली क्षेत्र के छात्र-छात्राअाें को उपखंड मुख्यालय पर ही उच्च शिक्षा मिलना शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि उपखंड मुख्यालय पर वर्षों से सरकारी कॉलेज खोलने की मांग चल रही है। छात्र संगठन-सामाजिक संगठन अाैर राजनीतिक प्रतिनिधि इसके लिए समय-समय पर अावाज उठाते रहे हैं। शुक्रवार को सीएम द्वारा बजट घोषणा में कॉलेज की घोषणा करने से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र में खुशी छा गई। क्षेत्रीय विधायक-राज्यमंत्री अशोक चांदना ने अपने चुनावी दौरे के दौरान आम जनता से वादा किया था कि उपखंड मुख्यालय पर कॉलेज खोलना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। इस पर अाज सरकारी घाेषणा हाे गई।

सीएम अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में हिंडौली उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। हिंडौली में कॉलेज खोलने का मेरा चुनावी वादा पूरा हो रहा है। इससे क्षेत्र के गरीब वंचित किसानों के बच्चों को भी उपखंड मुख्यालय पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और यह इलाका शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी होगा।
अशोक चांदना, खेल राज्यमंत्री
खबरें और भी हैं...