पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Harvesting Season Farmers Are Not Getting Laborers In Karwar

फसल कटाई का सीजन, करवर में किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करवर. इन दिनों रबी की फसल कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन एक साथ फसल कटाई व बाहरी मजदूरों की कमी से श्रमिकों का टोटा बना हुआ है। लावणी आने व मौसम में बदलाव होने के चलते किसान जल्दी फसल तैयार करने को आतुर हैं। ऐसे में रबी की सरसों, चना, मसूर की फसल कटाई का काम तेजी से चल रहा है। मजदूर नहीं मिलने से फसल कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान अशोक गुर्जर, दिनेश नागर, सीताराम धाकड़, शांतिलाल, हनुमान नागर ने बताया कि रबी की फसल कटाई में मजदूरों की सख्त जरूरत है, लेकिन मुंह मांगे दामों में भी मजदूर नहीं मिल रहे है। ऐसे में कई खेतों में सरसों, चने की फसल सूखने के कगार पर है। उनके फलियों से दाने गिर रहे हैं। मजदूरों की कटाई की दरें भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस साल सिंचित क्षेत्र के गांवों में भी फसल कटाई का काम चलने से ठेकेदार व मजदूर नहीं आ रहे हैं। पहले एक मजदूर फसल कटाई 250 रुपए लेता था, अब 300 से 320 रुपए प्रतिदिन मांग रहे है। किसानों की खरीफ फसल नष्ट हो गई थी, लेकिन सरकार व बीमा कंपनियों द्वारा फसल खराबा नहीं देने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहे है।

बथवाड़ा में नहीं पहुंचा नहरी पानी

बूंदी. बथवाड़ा के ग्रामीणों ने नहरी पानी को टेल क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा है कि बथवाड़ा में एक हजार बीघा भूमि को नहरी पानी की आवश्यकता है। यदि नहरी पानी नहीं मिला तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच संतोष, शंकरसिंह, दलवीरसिंह, सोहनसिंह, नंदकिशोर शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...