यहां मिलेगा जरूरतमंदों को खाने का सामान
मुस्कान फूड बैंक...**
बूंदी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुस्कान वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से मुस्कान फूड बैंक शुरू किया गया है।
इस बैंक के तहत 10 जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित, विधवा महिलाओं को एक महीने का निशुल्क राशन बाक्स दिया जाएगा। रविवार को इसका उद्घाटन समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता, भैरुप्रकाश नागर, प्रदेश कांग्रेस सचिव भरत शर्मा व प्रियंका नरूका रहे। जरूरतमंद महिलाओं को एक महीने की राशन सामग्री के किट बांटे। मुस्कान की अध्यक्ष डॉ. नीतू नुवाल ने बताया कि मुस्कान फूड बैंक के तहत प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद महिलाओं को एक माह का राशन बॉक्स वितरित किया जाएगा। संरक्षक सुनील नुवाल ने बताया कि इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए मुस्कान परिवार ने सामाजिक दायित्व के तहत एक इलायची, कपूर, दो लौंग, पांच काली मिर्च व जावित्री के पुष्प की 500 कपड़े की पोटली बनाकर वितरित की। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद दाधीच, मंजू दाधीच ने ‘अन्नदान महादान’ पर आभार जताया।