- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Hey Bholenath Now Free Everyone From The Corona Virus
हे भोलेनाथ...कोरोना वायरस से अब सभी को भयमुक्त करो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने जहां एक ओर सरकारों की नींद उड़ा रखी है, वहीं आमजन भी इस वायरस को लेकर चिंतित हैं। सभी काफी सतर्कता बरत रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद सरकार ने तो नए वीजा पर भी रोक लगा दी है। विदेश से आने वालों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग तक की जा रही है। जो विदेशी पर्यटक भारत भ्रमण पर आए हुए हैं, उनको लेकर भी चिकित्सा विभाग काफी सतर्क है।
बूंदी एक पर्यटन नगरी है। यहां भी सैलानियों का इन दिनों आना-जाना लगा हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर इटली के पर्यटकों के लिए तो एडवाइजरी भी जारी हुई थी। बूंदी में भी इटली के पर्यटक आए थे, लेकिन बिना स्क्रीनिंग के वे पुष्कर चले गए थे। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद पूरे विश्व में इस वायरस को लेकर हलचल मची हुई है। बूंदी भ्रमण पर ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया व कनाडा के सैलानियों का एक ग्रुप जब धाबाइयों के कुंड पर पहुंचा तो वे भी भगवान भोलेनाथ की शरण में आकर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। आस्थावश उन्होंने भगवान शिव के सामने हाथ जोड़े। मानो प्रार्थना कर कह रहे हों कि हे भोलेनाथ... कोरोना वायरस से सभी को भय मुक्त करो।
कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा विभाग सतर्क है। आमजन को भी एेहतियात बरतने की अपील की हुई है। अभी तक बूंदी जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है।
मुरलीधर प्रतिहार, कार्यवाहक कलेक्टर