- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Hightening Line Wire Broken Complaint To Collector
हाइटेंशन लाइन का तार टूटा, कलेक्टर से शिकायत
केशवरायपाटन. नोताड़ा गांव में हाइटेंशन लाइन के टूटे तार को जोड़ने का विरोध करने से पांच दिन से गांव की बिजली बंद पड़ी हुई है। नाराज ग्रामीण हाइटेंशन लाइन को बस्ती से बाहर निकालने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि 6 मार्च को अचानक तार टूटने से आम रास्ते में गड्ढे हो गए। उस कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि घरों के ऊपर से निकल रही हाइटेंशन लाइन से आए दिन चिंगारियां निकलती रहती है। इसको लेकर पहले भी डिस्कॉम को कई बार अवगत करवा दिया गया। जनप्रतिनिधि भी हाइटेंशन लाइन को बस्ती से बाहर निकलवाने का आश्वासन देकर समय निकालते रहे हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है।