सथूर में मनाया होली स्नेह मिलन समारोह
सथूर के तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में विश्वहिंदू परिषद, बजरंग, सथूर गणपति नवयुग मंडल और दुर्गा वाहिनी समिति की ओर से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम तेजाजी मंदिर में मनाया गया। संगठन मंत्री भगवान गौतम ने कहा कि हम सबको मिलकर सभी त्योहार शांति से मनाना चाहिए। होली जैसे त्योहारों से समरसता बढ़ती है हम सबको मिलकर एकता के भाव से समाजसेवा और राष्ट्र सेवा में सदा अग्रणी रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश कोटवाल, भंवरलाल गुर्जर, योग प्रचारक महावीर सैनी, रामपाल सैनी, अंबालाल सैनी, त्रिलोकचंद, भगवान जांगिड़, चेतन शर्मा, अजय ब्रहम्भट्ट शामिल रहे।