खजूरा में होली मिलन समारोह मनाया
करवर. खजूरी पंचायत के खजूरा गांव में जनप्रतिनिधियों ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री शक्तिसिंह आसावत थे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि करवर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल, देई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दिनेश नागर, कन्हैयालाल नागर, खजूरी सरपंच रेशमबाई मीना, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद मीना, कन्हैयालाल गुर्जर रहे। जिनका सरपंच रेशमबाई, उपसरपंच रामसहाय मीना, रामप्रसाद मीना, लड्डूलाल मीणा व वार्डपंचों ने स्वागत किया।