पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़ाैदिया में सुरक्षा के बीच निकला होली का जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसोली. बड़ौदिया में होली महोत्सव के दौरान सोमवार रात पटवारघर के पास गांव के पंच-पटेल अंबालाल ने विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया। दूसरे दिन मंगलवार को धुलंडी महोत्सव मनाया गया। प्रशासनिक अधिकारी व भारी पुलिस बल, आरएसी जवानों की मौजूदगी में धुलंडी महोत्सव मनाया गया।

कस्बे में महाल वाले महादेव के स्थान से ग्रामीण ढोल नगाड़ों की धुन पर जुलूस निकालते हुए बाबा काला के स्थल पहुंचे। जहां से राम आशा की बावड़ी, सोनू का बाजार, मंडी मोहल्ले, बाईपास, लालबाई चौक, हाथी गजा से वापस महादेव चौक पर पहुंचा। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले वर्ष की हुए घटनाक्रम को देखते हुए दोनों संप्रदाय के लोगों से शांति की अपील कर जुलूस को चार हिस्सा में विभाजित कर निकाला। इस दौरान डीएसपी श्यामसुंदर बिश्नोई, एसडीएम मुकेश चौधरी, तहसीलदार केसरी सिंह, हिंडौली थानाप्रभारी सीआई शिवराज गुर्जर सहित आरएसी व पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में सरपंच राधेश्याम गुप्ता, पटेल अंबालाल गुर्जर, मदनलाल सेन, रामकिशन सेन, नाथूलाल, रामदेव सैनी, श्योजीलाल, शिवराज सैनी, बाबूलाल प्रजापत, शिवराज, चिरंजीव सैनी, महावीर चंदेल, गोपाल सेन, बालमुकुंद, शंकरलाल नरेश कोटवाल शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...