पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Holi Special Heritage Colors Are Scattered On Foot

होली स्पेशल...पग-पग पर बिखरे हैं हैरिटेज के कलर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्रशाला: रंगों की जादुई दुनिया में खो जाते हैं सैलानी

चित्रशाला : यह रंगों की जादुई दुनिया है, पर्यटक यहां वॉल पेंटिग्स के रंगों में खो से जाते हैं। चित्रशाला राव राजा उम्मेदसिंह ने बनवाई, जिसे उनके वंशज विष्णुसिंह और रामसिंह ने विस्तार दिया। चित्रशाला में राग माला और रासलीला, युद्ध के दृश्य, हाथियों की लड़ाई की पेंटिंग्स बनी हैं।

बादल महल की छत पर चटख लाल से महारास, रथ पर बिराजे भगवान कृष्ण की खूबसूरत भित्ती चित्र हैं। बादल महल रनिवास का हिस्सा है।

हाथी पोळ : समृद्धि व विशालता का प्रतीक

हाथी पोळ : गढ़ पैलेस का मुख्य दरवाजा है। राव राजा रतनसिंह ने हाथही पोळ बनवाया। दरवाजे पर हाथियों की मूर्तियां हैं, जो समृद्धि, विशालता और शुभ का प्रतीक हैं। रतनसिंह के बारे में दोहा है..सागर फूट्यो जल बह्यो, अबकी करो जतन्न, जातो गढ़ जहांगीर को राख्यो राव रतन्न।


84 खंभों की छतरी: यह है शूटिंग डेस्टिनेशन

बूंदी. दो मंजिला छतरी का निर्माण सन 1683 में राव राजा अनिरुद्रसिंह के शासनकाल मे हुआ। पहली मंजिल पर 48 पिलर्स और ऊपरी मंजिल पर 16 पिलर्स हैं, बगल में चार-चार पिलर्स की छतरियां हैं, बाकी चार पिलर्स शिवलिंग के चबूतरे में छोटे-छोटे पिलर्स हैं।
खबरें और भी हैं...