सम्मान समारोह 12 अप्रैल को बूंदी में
बूंदी. खटीक समाज की ओर से प्रथम जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण प्रतिभा सम्मान समारोह 12 अप्रैल को बूंदी में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रसारण, प्रसार एवं आर्थिक अनुदान के लिए जिलाध्यक्ष गोपाललाल खरेडिया के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की ओर से नैनवां में खटीक समाज के लोगों से घर-घर संपर्क किया और पीले चावल देकर आमंत्रण पत्र सौंपा। समाज के लोगों की बैठक भी हुई, जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। बजरंगलाल खरेडिया, वीरेंद्र बबेरवाल, शंकर, भगवान, कस्तूरचंद चंदेल, विशाल दायमा, दीपक सांवरिया, कालूलाल दायमा, विजयकुमार बबेरवाल मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज खटीक ने दी।