- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News If The Fire In The Garbage Is Not Controlled In Time Then The Shops Will Burn
कचरे में लगी आग समय पर काबू नहीं तो करीबी दुकानें जल जाती
बूंदी. खोजागेट रोड स्थित टावर के पास चाय की दुकान के पीछे कचरे में आग लग गई। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। गनीमत रही कि आग का पता समय रहते होटल मालिक को लग गया, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब आधे घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया। चाय की दुकान वाले ने बताया कि दुकान के पीछे कचरा था, जिसमें लगी ने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि वक्त रहते फायर ब्रिगेड आ गई, नहीं तो उसकी दुकान भी आग की चपेट में आ जाती। यहां की दुकानों के पीछे 2-3 फीट की जगह छोड़ी हुई है, इस जगह कचरा भरा रहने से आग का खतरा बना रहता है।