- Hindi News
- National
- Namana News Rajasthan News If You Cannot Become A Creature You Do Not Even Have The Right To Die Jagdishpuri
प्राणी बना नहीं सकते तो प्राण लेने का अधिकार भी नहीं: जगदीशपुरी
नमाना रोड. श्रीमद भागवत कथा में मौजूद श्रोता।
नमाना रोड| हजारी भैरु की झोंपड़ियां गांव में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के दाैरान शुक्रवार को कथावाचक आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी महाराज ने कहा कि आपका पाप दूसरा नहीं भोग पाएगा। इसीलिए पाप का स्वयं को ही दंड भोगना पड़ता है। प्राणी को हम बना नहीं सकते तो प्राण लेने का अधिकार भी नहीं। कथा में भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे। इस मौके पर बद्रीलाल मीणा, रामेश्वर मीणा लाडपुर, पूर्व उप जिला प्रमुख आशा मीणा, देवकरण मीणा, केसरीलाल, शंभुलाल मीणा, प्रभुलाल, हीरालाल, हेमराज, ब्रह्मानंद, जगमोहन, परसराम, प्रहलाद, हीरालाल, जगदीश शामिल रहे।