औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आज तालेड़ा में
बूंदी| जिला उद्योग केंद्र की ओर से पंचायत समिति अाैर नगरपालिका स्तर पर औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डाॅ. रंजना यादव ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के इच्छुक आवेदक एवं उद्यमी शिविर में भाग लेकर उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति तालेड़ा में शिविर लगेगा। इसके बाद 17 मार्च को नैनवां, 18 को हिंडौली, 19 को केशवरायपाटन, 20 को नगरपालिका लाखेरी अाैर 23 मार्च को नगरपालिका इंद्रगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे।