- Hindi News
- National
- Nanwan News Rajasthan News Information About Prevention And Treatment Of Corona
कोरोना से बचाव-इलाज की दी जानकारी
नैनवां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार भवन में कोरोना वायरस से बचाव, लक्षण-इलाज की जानकारी देने के लिए अस्पताल प्रभारी डाॅ. एसएल मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उपखंड क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी के डाॅक्टराें-कार्मिकाें, आशा सहयोगिनियों व एएनएम ने भाग लिया। बैठक में डाॅ. एसएल मीना, डाॅ. विनीत गुप्ता, डाॅ. कृष्णकुमार, बीपीएम सत्येंद्र दुबे ने सभी स्टाफ को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी जैसे लक्षण-बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया गया कि इस वायरस से किस तरह बचाव किया जा सकता है। अपने हाथ साबुन से अच्छी तरीके से साफ किए जाए, मुंह पर बार-बार हाथ नहीं लगाए, छींकते समय रूमाल या टिशु पेपर का इस्तेमाल करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।