- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Instructions To Cooperative Societies And Institutions For Information Updation On Raj Sahkar Portal
सहकारी समितियांें और संस्थाओं को राज सहकार पोर्टल पर सूचना अपडेशन के निर्देश
बूंदी. पंजीकृत समस्त सहकारी समितियां, संस्थाओं एवं संगमों को संस्थाओं की सूचनाएं राज सहकार पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेशन करने के निर्देश दिए गए। राज्य सरकार ने पंजीकृत सहकारी समितियों, एनजीओ, क्लब, सामाजिक संस्थाओं, खेल संघों को अपनी सूचनाएं राज सहकार पोर्टल पर भरा जाना आवश्यक किया है। इसको लेकर सहकारी समितियों, संस्थाओं व खेल संगमों के नाम, पंजीयन संख्या, पंजीयन की सूचना राज सहकार पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इन सहकारी समितियों व संस्थाओं के अधिकृत कार्मिक को अपने सचिव व अध्यक्ष की एसएसओ आईडी बनानी होगी। इसके बाद राज सहकार पोर्टल में प्रवेश कर सोसायटी प्रोफाइलिंग पर क्लिक करना होगा। सभी संबंधित सूचनाएं अपलोड करनी है। इसको उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों द्वारा स्वीकार किया जाएगा। सभी सहकारी समितियां एपीपी पर तत्काल अपलोड करें।