कालामाल में तिथिबंधन पर निकाली कलशयात्रा
पेच की बावड़ी. कालामाल गांव में सगस महाराज की तिथिबंधन की पूर्णाहुति पर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। लकड़ेश्वर महादेव मंदिर पर पं. अंजनी शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाकर कलशयात्रा शुरू करवाई। कलशयात्रा में 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा कालामाल गांव के परिक्रमा करते हुए सगस महाराज के मंदिर पहुंची। वहीं शुक्रवार को पूर्णाहुति के बाद रात को प्रकाश माली मेहंदवास की मंडली भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगी।
बसोली: मन की व्यथा दूर करने की सबसे उत्तम औषधि है श्रीराम कथा
बसोली. दाता ग्राम के शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में पं. शिवलहरी गौतम ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में मन की व्यथा को दूर करने की सबसे सर्वोत्तम औषध ही श्रीराम कथा है। अतः ज्ञान की देवी सरस्वती का वर्णन करते हुए बताया कि कथा में ज्ञान की देवी सरस्वती को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। कथा में गोस्वामी संत का वर्णन करते हुए बताया कि कथा में सभी को सम्मान दृष्टि से देखा गया है। साथ ही श्रीरामचरित मानस की रचना का भी उल्लेख किया गया है। कथा के अंत में महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रामप्रसाद मीणा, रामबाबू मीणा, बलराम मीणा, भोजराज मीणा, राजू मीणा, पप्पू मीणा मौजूद रहे।
बसोली. दाता गांव में चल रही श्रीराम कथा सुनने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही।
पेच की बावड़ी. कालामाल में सगस महाराज की कलशयात्रा में शामिल पुरुष-महिलाएं।