- Hindi News
- National
- Nanwan News Rajasthan News Khatudham39s Footsteps Accompanied With Shobhayatra
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शोभायात्रा के साथ खाटूधाम की पदयात्रा रवाना
देई| कस्बे से गुरुवार को श्याम परिवार की ओर से खाटूधाम की पदयात्रा जत्था जयकारों के साथ बाबा रामकिशनदास बनखंडी से आशीर्वाद लेकर रवाना हुआ। पदयात्रा चारभुजा चौक से रवाना होकर गढ़ चौक, मेन मार्केट, बस स्टैंड होते हुए पावर हाउस से नैनवां की ओर रवाना हुए। पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों के साथ श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गुलाल-गुलाब की बरसात होती रही। रास्ते में जगह-जगह पर पदयात्रियों का स्वागत किया। पदयात्रा के साथ करवर के पदयात्रियों का जत्था भी रवाना हुआ।
खाटूधाम के लिए आज रवाना होगी पदयात्रा: नैनवां. श्रीश्याम मित्र यात्रा मंडल समिति की ओर से सुनील मारवाड़ा व शंभुदयाल जांगिड़ का जत्था गुरुवार को चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। इन्हें श्याम भक्तों ने विदाई दी। पदयात्री मारवाड़ा ने बताया कि पहला पड़ाव बंजारी गांव में रुककर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को पदयात्रा टोंक के लिए रवाना होगी। श्याममित्र मंडल की ओर से 8वीं नैनवां से खाटूधाम पदयात्रा शुक्रवार को रवाना होगी। श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष सुरेश मोड़िका ने यह जानकारी दी।