कियोस्कधारक से मारपीट पर कार्रवाई की मांग
बसोली/हिंडौली. तालबगांव में ई-मित्र कियोस्कधारक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर ई-मित्र संचालक संघ ने अध्यक्ष विकास शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बुधवार को तालावगांव निवासी इदरीश खान ने तालाबगांव राजीव गांधी सेवा केंद्र में कार्यरत ई-मित्र संचालक नरोत्तम सैनी के साथ मारपीट कर दी। जिसकी रिपाेर्ट हिंडौली थाने में दर्ज करवाई, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में ई-मित्र संचालक सहमे हैं। राज्य सरकार के 80 प्रतिशत कार्य ई-मित्र संचालकों द्वारा ही संपादित होते हैं। आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ई-मित्र संचालक संघ द्वारा कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।