राह चलते मारा चाकू, अाराेपी पकड़ लिया
हिंडौली| करीबी पेच की बावड़ी के पास राहगीर को चलते एक युवक ने चाकू मार दिया, जिसमें वह जख्मी हाे गया।।
बटवाड़ी निवासी 42 वर्षीय श्रवण मीणा पुत्र जगदीश मीणा पेच की बावड़ी के पास चक्की पर आटा लेने आया था। तभी अामरास्ते में मुकनपुरा-उनियारा निवासी सकराम सिंह पुत्र रामसदास ने श्रवण मीणा को चाकू मार दिया। इस दाैरान प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने जैसे तैसे छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अाकर आरोपी सकराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जख्मी श्रवणसिंह को हिंडाैली अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रवणसिंह को छुट्टी दे दी गई। आरोपी सकरामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।