लाखेरी: महाराजा मूलसिंह का दी श्रद्धांजलि
लाखेरी. स्थानीय कॉलेज के शनिवार को संस्थापक महाराजा मूलसिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एएस शक्तावत ने महाराजा मूलसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह हाड़ा, चिंटू, एमएमएस पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल प्रीति गौतम, प्रोफेसर जसवंतकुमार वर्मा सहित छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहे।