- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Lakshman Jhula Should Be Built On The Chambal River Of Kapatan Mla
केपाटन की चंबल नदी पर लक्ष्मण झूला बनाया जाना चाहिए:विधायक
केशवरायपाटन| विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने राज्य विधानसभा में धार्मिक नगरी केपाटन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चंबल नदी पर लक्ष्मण झूला बनाने की जरूरत बताई।
विधायक ने कहा कि चंबल नदी में जामुनिया द्वीप व केशवराय भगवान मंदिर को पर्यटक के लिए विकसित किया जा सकता है। इससे धार्मिक नगरी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। तलवास व आंतरदा को विकसित किया जा सकता है। रामगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार में संवेदक वनविभाग के अधीनस्थ क्षेत्र से ही पत्थर व बजरी निकालकर उसका उपयोग कर रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने रैबारपुरा सहकारी समिति में हुए 1 करोड़ 16 लाख रुपए के गबन का मामला प्रमुखता से उठाते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। कहा कि समिति में चाचा व भतीजे कार्यरत हैं। दोनों ने मिलकर किसानों की जमा पूंजी का गबन कर लिया, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। रजिस्ट्रार की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। घाट का बराना सहकारी समिति की जांच की बात कही।