पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakheri News Rajasthan News Lottery For 172 Liquor Contracts Will Be Announced Today

आज निकलेगी 172 शराब ठेकों के लिए लॉटरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. जिले में शराब ठेकों के लिए लॉटरी गुरुवार को निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया रेलवे स्टेशन स्थित घूमर सामुदायिक भवन में गुुरुवार सुबह 11 बजे शुुरू होगी, जो पूरी अंतिम लॉटरी निकलने तक जारी रहेगी।

जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि अंग्रेजी शराब-बीयर के 12 समूहों के लिए कुल 691 आवेदन और 160 देशी-कंपोजिट मदिरा समूहों के लिए कुल 3114 आवेदन अाए हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी के सामने लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले अंग्रेजी शराब-बीयर की 12 दुकानों की लॉटरी निकाली जाएगी, इसके बाद आबकारी वृत्त बूंदी शहर, नैनवां व बूंदी रोड स्थित देशी मंदिरा-कंपोजिट दुकानों के क्रम में लॉटरी निकाली जाएगी।
खबरें और भी हैं...