- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Lottery For Liquor Contracts Applicants Walk Till Evening
शराब ठेकों के लिए निकाली लॉटरी, शाम तक आवेदकों की रही चहल-पहल
बूंदी. शराब की दुकानाें की लॉटरी निकालते एडीएम।
बूंदी. जिले में शराब ठेकों के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। रेलवे स्टेशन स्थित घूमर सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि इससे पहले से ही आवेदकों का अाना शुरू हो गया था। भवन के अंदर व बाहर काफी भीड़ बनी रही।
कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा लॉटरी निकाली गई। विदेशी मदिरा व बीयर के 12 समूह के लिए कुल 691 व 160 देशी कंपोजिट मदिरा समूह के लिए 2423 आवेदन आए थे। प्रत्येक पर एक सफल व दो रिजर्व लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले अंग्रेजी मदिरा व बीयर के लिए लॉटरी निकाली गई। कार्यवाहक कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार, एसपी शिवराज मीणा, एडीएम राजेश जोशी, एएसपी सतनामसिंह की मौजूदगी में लॉटरी निकालने की प्रक्रिया हुई। जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है।