- Hindi News
- National
- Lakheri News Rajasthan News Make India Such A Place That My Hindus And Muslims Should Eat On A Plate
ऐसा हिन्दुस्तान बना दे मेरे मौला कि हिंदू-मुसलमान एक थाली में खाएं
बेहतर काम करने वालों का सम्मान
उर्स कमेटी ने शहर में समाजसेवा में योगदान और मेज नदी हादसे में लोगों को बचाने में योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। इनमें पुलिस कांस्टेबल अशफाक अहमद, इस्माइल, महावीर के साथ मंजूर अफसार, शानू रूखसार, शाहिद मंसूरी, जगदीशप्रसाद, मनोज मीणा, उमाशंकर, शाहिद छुट्टन, कुरैशी अब्दुल, हफीज वाहिद, डाॅ. सुनीता दुआ, डाॅ. सोनिया जैन अाैर नौजवान अहले सुन्नत कमेटी के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान स्कूल में उच्चतम अंक लाने पर सरफरोश, कशिश गौरी, आलिशा शेख, मुस्कान, शाहीन, परवीन, अंजुम सबिसता, मेरिश व नेहा अली शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, डाॅ. महेंद्र चौहान बतौर अतिथि मौजूद रहे।
लाखेरी. उर्स मुबारक के मौके पर कलाम पेश करते।
लाखेरी. तेरा छोड़कर मैं दरबार अब कहीं क्यों जाऊ... जैसी सूफीयाने अाैर इबादत के फलसफे से भरी कव्वाली ने श्रोताओं में जोश भर दिया, वहीं अकीदतमंद वाह-वाह करने लगे।
शुक्रवार देररात हजरत सालार गाजी के उर्स मुबारक पर बदायूं (यूपी) से आए मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तनी ने सूफीयाने कलाम पेश किए। परवरदिगार की शान में उन्हाेंने-ऐसा हिन्दुस्तान बना दे मेरे मौला कि हिन्दू व मुसलमान एक थाली में खाएं-पेश की। इसके बाद उन्होंने-मुश्किल में हूं रख लाज मेरी। सरकार करेंगे ना जमींदार करेंगे, हुम्मत की मदद खुद मुख्तयार करेंगे-प्रस्तुत की। अली की शान में शह बदलती नहीं तारीख बदल जाती है-पेश की। इसके अलावा गरीब नवाज की शान में कव्वाली पेश की। फिर कव्वाली-शायद ख्वाजा को मेरा पयाम आया... में लोगों ने बढ़-चढ़कर झोली में रुपए भेंट किए। झोली में बीस हजार रुपए एकत्र हुए। हर कलाम काे अकीदतमंदाें की अाेर से खूब तारीफ मिली। वे कव्वाल पार्टी का हाैसला बढ़ाते रहे।