पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Minor Accused Given Board Exams Under Police Supervision In Dabi

डाबी में पुलिस की निगरानी में दी नाबालिग आरोपियों ने बोर्ड परीक्षाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजी के परिवाद पर डीएसपी ने जांच शुरू की

बूंदी. डाबी कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुए एक हत्या के मुकदमे में निष्पक्ष जांच को लेकर आईजी को दिए गए परिवाद में बूंदी डीएसपी मनोज शर्मा ने जांच शुरू कर परिवादी पक्ष के बयान लिए। डाबी निवासी रामस्वरूप बैरागी व उसके प|ी दो नाबालिग पुत्रों बयानों में प्रकरण को झूठा बताते हुए डाबी से पलायन करने की बात कही। फरियादी रामस्वरूप के अनुसार मृतक बाबूलाल बैरागी के पुत्रों व भाई रामप्रसाद नेमीचंद व उनके बेटे बहू ने बदला लेने की नीयत से कोई बड़ी घटना करने की धमकी दी है। घटना के 4 दिन बाद रामस्वरूप बैरागी अपने परिवार को लेकर रिश्तेदारों के यहां चला गया। 18 फरवरी को हुए झगड़े में अंदरूनी चोट का आरोप लगने के बाद 24 को दर्ज हुए बाबूलाल बैरागी की हत्या के मुकदमे में एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। हत्या के आरोपी पक्ष द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग के परिवाद पर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की है। 18 फरवरी को हुए झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर 19 को तालेड़ा तहसीलदार न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को न्यायालय ने 6 माह के लिए पाबंद किया। जमानत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई और रामस्वरूप बैरागी ने मृतक बाबूलाल बैरागी व उसके दोनों भाइयों को 27 लाख रुपए में राजीनामा कर 10 लाख रुपए उसी दिन अदा किए, शेष 17 लाख रुपए की राशि 10 अप्रैल से पहले देनी थी। उसके बाद दोनों पक्षों में कोई बात नहीं हुई और 24 फरवरी को जब बाबूलाल की मृत्यु हुई तो 18 की घटना का हवाला देते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर बाबूलाल के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार फरियादी रामस्वरूप बैरागी के सगे भाई मृतक बाबूलाल बैरागी की मौत पर पुलिस ने मृतक के बेटे राकेश की रिपोर्ट पर रामस्वरूप बैरागी उसकी दोनों प|ी शांति बैरागी चंदा बैरागी दो नाबालिग बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रामस्वरूप बैरागी के दोनों बेटे दसवीं आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 9 मार्च को आरोपित नाबालिग बच्चे अपनी मां के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के समक्ष पेश हुए। पुलिस अधिकारी ने डाबी थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा में नाबालिग आरोपित परीक्षा देने स्कूल पहुंचे तो मृतक पक्ष के परिवारजनों ने हमला करने की कोशिश की घटना की। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी संपत सिंह पहुंचे और मामला शांत कराया। दोनों नाबालिग को गुरुवार को पुलिसकर्मी अपने सुरक्षा में परीक्षा दिलाने ले गए। 23 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं बताई गई है। नाबालिग के परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...