मॉडल स्कूल के बच्चाें ने निकाली रैली
हिंडौली. स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की ओर से शुक्रवार को प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्रकुमार निर्मल ने हरी झंडी दिखाई, जो मुख्य मार्गो से होती हुई गुजरी। स्कूल कक्षा 6 से 9 तक के प्रवेश की आवेदन तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है। कक्षा 6 में 44 छात्र व 24 छात्राओं के रिक्त स्थान हैं। अन्य कक्षाओं 7, 8, 9 में भी रिक्त स्थान पर प्रवेश दिया जाना है। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 28 मार्च को प्रवेश परीक्षा मॉडल स्कूल में होगी।