पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hindoli News Rajasthan News Mother Of Two Children Dies After Eating Poison

जहर खाने से दाे बच्चाें की मां की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसोली| करीबी ग्राम बड़ौदिया में सीमाबाई मीणा (32) प|ी दशरथ ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी कोटा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह दाे बच्चाें की मां थी। जहर खाने के पीछे रही वजह का अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। हिंडौली पुलिस ने काेटा के अस्पताल में जाकर शव का पाेस्टमार्टम करवाया। फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के 12 वर्षीय पुत्री व 5 वर्ष का पुत्र है। उधर, मृतका के पिता अाैर भाई-बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर सीमा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हिंडौली थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल ससुराल व पीहर पक्ष ने कोई कार्रवाई के लिए मना कर दिया है।
खबरें और भी हैं...